श्रीमद्भागवत पुराण कलियुग में जीव के कल्याण का सबसे सरल साधन है-व्यास डॉ.राधवेश दास वेदांती
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं मंगल कलश यात्रा का आयोजन
राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के इटही मरुई में आयोजक सत्यनारायण,प्रेम नारायण, विजय नारायण, महिमादत्त, कृष्ण कुमार तिवारी की देखरेख में परम पूज्य पितृ देवों के मोक्षार्थ एवं आत्म-कल्याण हेतु श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं मंगल कलश यात्रा का दिव्य आयोजन किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को परम पूज्य श्रीमद् भागवत मर्मज्ञ व्यास डॉ. राघवेश दास वेदांती जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण कलियुग में जीव के कल्याण का सबसे सरल साधन है, इसके श्रवण मात्र से पितरों को मोक्ष और परिवार में सुख-शांति प्राप्त होती है, यह ग्रंथ भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संगम है जो मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलना सिखाता है तथा भागवत कथा सुनने से हृदय पवित्र होता है और जीवन में सच्चे आनंद की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के दौरान मुंबई से पधारे कर्मकांड भास्कर, वैदिक ज्योतिष, वास्तु सलाहकार पंडित भैरव महाराज ने सहयोगी जितेंद्र पहलवान एवं संतोष बाबा के साथ कथावाचक व्यास जी को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सच्चा लाल यादव, जितेंद्र पहलवान, संतोष बाबा,
राजेन्द्र तिवारी, लालकेश्वर पटेल, शिव प्रसाद, ब्रह्मदेव यादव सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।








Users Today : 55
Users Yesterday : 44