Home » Uncategorized » 72वें दिन दशाश्वमेध वार्ड पहुंचे नीलकंठ तिवारी, समस्याओं पर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

72वें दिन दशाश्वमेध वार्ड पहुंचे नीलकंठ तिवारी, समस्याओं पर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

72वें दिन दशाश्वमेध वार्ड पहुंचे नीलकंठ तिवारी, समस्याओं पर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान लगातार जारी है। अभियान के 72वें दिन डॉ. नीलकंठ तिवारी दशाश्वमेध वार्ड पहुंचे और स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत चितरंजन पार्क में वृक्षारोपण के साथ हुई। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण किया।

इसके बाद पूर्व मंत्री स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पक्के महाल की गलियों में पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने “हर-हर महादेव” और “कंठ-कंठ नीलकंठ” के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

वार्ड भ्रमण के दौरान धार्मिक और व्यस्त गलियों में सीवर और जल निकासी की समस्या सामने आने पर डॉ. नीलकंठ तिवारी ने संबंधित जलकल विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गलियों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए गुजरते हैं, ऐसे में गंदे पानी का ओवरफ्लो होना गंभीर समस्या है।

घाटों और गलियों में सफाई व्यवस्था का भी उन्होंने निरीक्षण किया। अव्यवस्था मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही त्रिपुरा भैरवी घाट को व्यवस्थित और विकसित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिन गलियों में पत्थर, सीवर, पेयजल और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने को कहा गया।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित समाधान कराना है।

इस दौरान नरसिंह दास, रमेश तिवारी, पार्षद अंकुर मल्होत्रा, आईटी विभाग के महानगर संयोजक पंकज चतुर्वेदी, महानगर मंत्री सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *