पूर्व की घटना-
दिनांक 05.06.2026 को उ.नि. गोपाल जी तिवारी मय पुलिस बल के साथ कस्बा जमानिया तिराहा सैयदराजा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनएच 02 हाईवे स्थित भतीजा मोड़ कट के पास पहुँचे। चन्दौली की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप (रजिस्ट्रेशन नं. UP 67 AT 7587) को जब पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया, तो वाहन चालक गाड़ी को हाईवे के दक्षिणी लेन की ओर मोड़कर खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसके डाले से क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बाँधे गए कुल 08 राशि गोवंश साड़ (06 जीवित एवं 02 मृत) बरामद हुए। वाहन स्वामी रामजीत सिंह एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 177/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 325 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक स्वाट राम जन्म यादव, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र व प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 177/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि. अधिनियम व 11 पशु क्रूरता नि. अधिनियम व धारा 325 बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत 25,000 रूपये के इनामिया अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी शिवरामपुर कला थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 39 वर्ष व हाल पता बेलवा बाबा लमही थाना लालपुर जनपद वाराणसी को उसके किराये के मकान बेलवा बाबा लमही थाना लालपुर जनपद वाराणसी से दिनांक 25.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर दिनांक 26.09.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह बरामद वाहन (बुलेरो पिकअप नं. UP 67 AT 7587) के पंजीकृत वाहन स्वामी रामजीत सिंह का पुत्र है तथा दिनांक 05.06.2026 को पुलिस चेकिंग को देखकर गोवंशों से लदे वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मनीष सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी शिवरामपुर कला थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 39 वर्ष व हाल पता बेलवा बाबा लमही थाना लालपुर जनपद वाराणसी।
पंजीकृत अभियोग:-
मु.अ.सं. 177/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि. अधिनियम व 11 पशु क्रूरता नि. अधिनियम व धारा 325 बीएनएस थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली
उप निरीक्षक बलबीर सिंह थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली
हे.का. दिनेश यादव थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली
स्वाट व सर्विलांस टीम-
नि0 राम जन्म यादव
उ0नि0 आशीष मिश्रा
हे0का0 राणा प्रताप सिंह
हे0का0 आशुतोष सिंह
हे0का0 सतीश पटेल
हे0का0 रामानंद यादव
हे0का0 अरविंद भारद्वाज
हे0का0 प्रेम प्रकाश
हे0का0 दीपक मिश्रा
का0 अजीत कुमार सिंह
का0 अमित सिंह
का0 महेश यादव








Users Today : 34
Users Yesterday : 44