Home » उत्तर प्रदेश » सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने लगाई झाड़ू

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने लगाई झाड़ू

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने लगाई झाड़ू

मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मिर्जामुराद मंडल के गौर गांव स्थित बंगलाचट्टी के प्राचीन शिव मंदिर एवं राधाकृष्ण मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 


भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में सुबह से ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टोली मंदिर परिसर पहुंच गई। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहरी परिसर, सीढ़ियों और आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की। कूड़ा-कचरा हटाने के बाद पूरे परिसर की पानी से धुलाई की गई, जिससे मंदिर परिसर चमक उठा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को ही संगठन का मूल मंत्र बनाया है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चल रहा है।
उन्होंने कहा, “स्वच्छता ही सेवा का पहला संकल्प है और यही सच्ची ईश्वर भक्ति भी है। अगर हमारा देवालय, हमारा गांव, हमारा मोहल्ला स्वच्छ रहेगा, तभी हम स्वस्थ रहेंगे। मैं सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से आह्वान करता हूं कि वे सिर्फ अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि रोजाना अपने आसपास साफ-सफाई रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा।”
इस अभियान में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, गौर के ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, शक्ति केंद्र संयोजक राजनाथ दूबे, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, बूथ अध्यक्ष राकेश सेठ, शिव शंकर, उमाशंकर पटेल, धीरज सिंह, निहाल सेठ, शिवधनी पटेल, ओपी पटेल, राजन सोनकर, मनोज बिंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *