Home » Uncategorized » रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने घाटमपुर में घर-घर किया जनसंपर्क, भाजपा की विशाल जनसभा में आने का दिया निमंत्रण

रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने घाटमपुर में घर-घर किया जनसंपर्क, भाजपा की विशाल जनसभा में आने का दिया निमंत्रण

रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने घाटमपुर में घर-घर किया जनसंपर्क, भाजपा की विशाल जनसभा में आने का दिया निमंत्रण

 


रोहनिया।रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा घाटमपुर में रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान रोहनिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से विधायक ने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान डॉ सुनील पटेल ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *