Home » Uncategorized » पीएम मोदी का जीवन देशसेवा की प्रेरणा : पंकज चौधरी

पीएम मोदी का जीवन देशसेवा की प्रेरणा : पंकज चौधरी

पीएम मोदी का जीवन देशसेवा की प्रेरणा : पंकज चौधरी
********
बोले- यात्रा ने देश की सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का दिया संदेश
*******
वडनगर से काशी पहुंचे 500 सेवा यात्रियों का संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में भव्य अभिनंदन
********
वर्चुअल संबोधन में पीएम मोदी ने सेवा यात्रियों के साथ जनता को देशसेवा के लिए किया प्रेरित


********
वाराणसी 7 अक्टूबर–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से काशी पहुंचे करीब 500 सेवा यात्रियों का बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में भव्य अभिनंदन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के माथे पर तिलक लगाया, पटका ओढ़ाया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डमरू दल के साथ शंखनाद से पूरा परिसर गूंज उठा। वडनगर से काशी तक की इस यात्रा में करीब 500 यात्री शामिल रहे। सभी सेवा यात्रियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट का गिफ्ट बैग दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश और समाज की सेवा की प्रेरणा है। उनके 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की बयार बही है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित किया और उसकी दिशा-दशा बदली। प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 वर्षों में भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनका जीवन कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। वडनगर से काशी तक की यात्रा केवल दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प है। इस यात्रा ने भारत की सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का संदेश दिया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सेवा यात्रियों और समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उनके संबोधन के दौरान सभागार में कार्यकर्ताओं और यात्रियों में उत्साह रहा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय समारोह में पंकज चौधरी ने यात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वडनगर से काशी तक का सफर उनके लिए अविस्मरणीय रहा। काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने काशी में मिले आत्मीय स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से माहौल राष्ट्रसेवा और एकजुटता के संदेश से सराबोर रहा।
इनकी रही उपस्थिति
*******
राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी काशी क्षेत्र रमेश सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, एमएलसी अश्विनी त्यागी,क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी,विधायक नीलकंठ तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परीषद सदस्य धर्मेंद्र राय,क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव,जगदीश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, शैलेंद्र मौर्या,क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर,शैलेन्द्र मिश्रा, सुनीता सिंह,पूजा दीक्षित, पूजा पाण्डेय, रानिका जायसवाल, नेहा कक्कड़, किरण सिंह, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *