55वें दौरे पर काशी आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत सत्कार की तैयारियां पूर्ण।
प्रधानमंत्री के स्वागत में सजी काशी, रातों-रात चमक उठीं सड़कें और डिवाइडर।
कचहरी से नमो घाट तक जगह-जगह लगे कटआउट और बने स्वागत मंच।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 55वें दौरे को लेकर काशी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कचहरी से लेकर नमो घाट तक सड़कों और डिवाइडरों को रातों-रात रंग-रोगन कर चमका दिया गया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं और प्रधानमंत्री की तस्वीरें व कटआउट लगाकर उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।अपने लोकप्रिय सांसद के एक झलक पाने को लोग ललायित है। सड़क किनारे आकर्षक सजावट और रंग-रोगन शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। नमो घाट पर आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर भी उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री दौरे के दौरान लगभग चार से पांच घंटे नमो घाट पर रहने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।प्रधानमंत्री की एक झलक पाने और उनके स्वागत के लिए लोगों में खासा उत्साह है। काशीवासियों के लिए यह दौरा अपने सांसद और प्रधानमंत्री के स्वागत का विशेष अवसर है।काशी की गलियों से नमो घाट तक, हर ओर स्वागत की तैयारी है,अपने सांसद के दीदार को उत्सुक आज पूरी काशी नगरी है।








Users Today : 145
Users Yesterday : 127