आदमपुर में शराब गोदाम में चोरी, छत की पटिया उखाड़कर हजारों की शराब और बियर पार
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत गोलगड्डा स्थित कंपोजिट शराब और बियर के गोदाम में चोरों ने छत की पटिया उखाड़कर हजारों रुपये मूल्य की शराब की बोतलें और बियर के कैन चोरी कर लिए।लाइसेंसधारी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि बीती रात कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर दुकान और गोदाम बंद कर घर चले गए थे। रोज की भांति सुबह सेल्समैन ने दुकान खोलकर बिक्री शुरू की। अंग्रेजी शराब का एक ब्रांड दुकान में खत्म होने पर सेल्समैन गोदाम में शराब लेने पहुंचा। गोदाम का दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि छत की पटिया उखड़ी हुई है।

सेल्समैन ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और देखा कि हजारों रुपये मूल्य की शराब और बियर चोरी हो चुकी है।घटना के संबंध में दुकान मालिक ने पुलिस को मौखिक और लिखित सूचना दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट








Users Today : 143
Users Yesterday : 127