Home » Uncategorized » वाराणसी के सभी विधायक और मंत्री मिलकर भी नहीं बचा पाए एमएलसी सीट, सपा ने दोनों सीटों पर लहराया परचम

वाराणसी के सभी विधायक और मंत्री मिलकर भी नहीं बचा पाए एमएलसी सीट, सपा ने दोनों सीटों पर लहराया परचम

वाराणसी के सभी विधायक और मंत्री  मिलकर भी नहीं बचा पाए एमएलसी सीट, सपा ने दोनों सीटों पर लहराया परचम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा दूसरी बार एमएलसी बने, जबकि शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की।

 

भाजपा के आठ विधायकों की मौजूदगी के बावजूद दोनों सीटों पर सपा की जीत ने जिले के सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। जीत के बाद आशुतोष सिन्हा ने इसे ऐतिहासिक बताया और भाजपा नेताओं के धरना-प्रदर्शन पर तंज कसा।

मतगणना के दौरान पहाड़िया मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की थी। दोनों सीटों पर सपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *