Home » Uncategorized » चेकिंग के दौरान 505 ग्राम हिरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान 505 ग्राम हिरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 चेकिंग के दौरान 505 ग्राम हिरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रोहनिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रोहनिया पुलिस और एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन और एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में अखरी बाईपास स्थित श्रीराज लक्ष्मी मैरेज लॉन के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अखरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राजपूत ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्रभूषण यादव निवासी जोगिनी थाना करमा सोनभद्र उम्र 25 वर्ष बताया। तलाशी में उसके पास से 505 ग्राम हिरोइन, 520 रुपये नकद और एक पल्सर बाइक बरामद हुई। थाना रोहनिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर पहले से भी एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *