Home » liveup » राजातालाब हाईवे ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

राजातालाब हाईवे ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

राजातालाब हाईवे ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

 

राजातालाब। राजातालाब हाईवे ओवर ब्रिज पर राजातालाब से मिर्जामुराद जाने वाले रूट पर फोर व्हीलर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के गजापुर निवासी किसान राजाराम सिंह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रज्जू सिंह के साथ राजातालाब ओवर ब्रिज के रास्ते मिर्जामुराद की तरफ जा रहे थे कि उसी लेन में गलत दिशा से सामने से लापरवाही पूर्वक आ रहे फोरव्हीलर वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए हेरिटेज हॉस्पिटल भदवर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राजाराम सिंह उम्र करीब 55 वर्ष की मृत्यु हो गई। घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। मृतक के पुत्र संस्कार वर्मा ने थानाध्यक्ष राजातालाब को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *