युवा संगमम् कार्यक्रम हेतु काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम का केरल पहुंचने पर भव्य स्वागत
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम कार्यक्रम हेतु काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम का केरल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आईआईटी पलक्कड़ के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के चुने हुए 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस दल का नेतृत्व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के वरिष्ठ उप आचार्य प्रोफेसर बाला लखेन्द्र कर रहे हैं।
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश की विविध संस्कृतियों, भाषाओं, परंपराओं और जीवन शैलियों के बीच आपसी समझ एवं एकता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति, कला, साहित्य और परंपराओं से परिचित कराता है। इससे राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, सद्भाव और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। यह पहल विविधता में एकता के भारतीय आदर्श को साकार करते हुए राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है जिसका उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और पारस्परिक सहयोग की भावना विकसित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों की संस्कृति, भाषा, खान-पान, वेशभूषा, ऐतिहासिक स्थलों और विकास गतिविधियों को समझने का अवसर मिलता है।
युवा संगम युवाओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर भारत की वास्तविक विविधता का अनुभव कराता है। इससे उनमें सहिष्णुता, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत होती है। विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच संवाद और मित्रता से भाषायी एवं सांस्कृतिक दूरियाँ कम होती हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को भारत की समृद्ध विरासत तथा विकास की संभावनाओं से परिचित कराता है। युवा संगम राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस वर्ष भी अलग-अलग राज्यों के पेयर स्टेट के रूप में अलग-अलग विश्वविद्यालयों और संस्थानों को युग्म को ् तैयार किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश का नोडल विश्वविद्यालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय को बनाया गया है और केरलम का नोडल संस्थान आईआईटी पलक्कड़ को बनाया गया है।
इसी कार्यक्रम के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के नेतृत्व में 55 सदस्यों का एक दल ( 50 छात्र और 5 शिक्षक) 02 नवम्बर से 16 नवम्बर तक केरलम के विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं ।
आईआईटी पलक्कड़ से प्रोफेसर विनीत नारायण को नोडल अधिकारी बनाया गया है।










Users Today : 23
Users Yesterday : 407