आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख
रोहनिया। दरेखू स्थित गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सिगरा निवासी अनूप सिंह का शिया इंटर प्राइजेज का दरेखू में गोदाम है, जिसमें सेनेटरी पैड, डायपर सहित अन्य सामान रखा था। रविवार की रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख बगल के गोदाम के गार्ड ने फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मोहनसराय देवेंद्र दुबे ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जेसीबी से दीवार को तोड़कर आग पर काबू पाया, तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया था। अनूप सिंह ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।








Users Today : 9
Users Yesterday : 245