Home » Uncategorized » कायस्थ महासभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

कायस्थ महासभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

कायस्थ महासभा  ने  निकाली भव्य  शोभायात्रा 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वाराणसी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भाँती इस वर्ष भी पाप पुन्य का लेखा जोखा रखनें वाले लेखनीधारी भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ दीप्तिमान रथ पर सवार होकर जगतगंज स्थित डा० सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट से निकल कर रामकटोरा, पिपलानी कटरा तिराहा लहुराबीर होते हुए पुनः डा० सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट पर समापन हुआ शोभायात्रा के आकर्षण का केन्द्र पाचें रथ पर भगवान श्रीचित्रगुप्त जी, ब्रम्हाजी, शंकर जी, पार्वती जी, राधाकृष्ण जी एवं चित्रगुप्त जी भगवान के परिवार की सजीव झांकी की रही। कार्यक्रम के शुभारम्भ में कायस्थ महासभा के उपस्थित सर्वजननों ने पुष्पसज्जित दीप्तिमान रथ पर सवार डमरु एवं शंख वादन के साथ भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की आरती एवं पूजा अर्चना करनें के बाद प्रस्थान करनें हुआ एवं उसके बाद बैंड आजे ढ़ोल व डमरु के साथ भारी भीड़ में महिलाए एवं पुरुष व बच्चे पारम्पिरिक परिधान में पगड़ी के साथ शामिल हुएं एवं शोभायात्रा के दौरान हर्ष व उल्लास का वातावरण बना हुआ था एवे

 

 

 

इस दौरान लोग भगवान श्रीचित्रगुप्त जी जयकारें लगा रहे थे एवं उस दौरान छतों से रास्ते भर गुलाब की पखुड़ियों से पुष्पवर्ष होती रही। लोग झंडा लेकर भी भजन पर झुमते हुए शोभायात्रा का अमृत आनन्द ले रहे थे तथा साथ में प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने बताया कि भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की पूजा करने से विद्या बुद्धि आर्थिक उन्नति व ऐश्वर्य बढ़ता है तथा उत्तम लोक की प्राप्ति होती है वं धर्म एवं न्याय की रक्षा होती है जिला अध्यक्ष श्री अनुप श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम वाराणसी की शोभा बढ़ा रहें है एवं समाज में भाईचारा व एकता का संदेश देते है एवं इस कार्यक्रम में सभी जाति व वर्ग के लोग शामिल होते हैं अन्त में कार्यक्रम समापन स्थल पर कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया गया एवं अल्पाहार भी कराया गया । शोभायात्रा कर नेतृत्व पुरी अखिल भारतीय महासभा की टीम कर रही थी कार्यक्रम में प्रमुखरुप से सर्वश्री अनिल श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव मुन्ना, अमन श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव सेन्ट मरियम स्कूल, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश सहारा, आशीष श्रीवास्तव, रजनीकान्त श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, हिमांसु श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, श्रृतुराज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव निन्दीया श्रीवास्तव, माधवी श्रीवास्तव, काजल श्रीवास्तव, डा० जया श्रीवास्तव व विभिन्न राजनैतिक दलो के नेतागण व मंत्री भी उपस्थित रहे अन्त में जिला अध्यक्ष, श्री अनुप श्रीवास्तव एडवोकेट ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *