ब्रह्मलीन स्वामी संत सियाराम दास त्यागी की पुण्यतिथि पर विशाल साधु भंडारा

राजातालाब। आराजी लाइन के वीरभानपुर धागड़वीर स्थित हनुमान मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी संत सियाराम दास त्यागी की 9वीं पुण्यतिथि पर रामचरित मानस पाठ के पश्चात बुधवार को सुबह 10 बजे से विशाल साधु भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए हुए साधु-संतों के साथ-साथ क्षेत्रीय भक्तगण एवं ग्रामवासी भी भाग लेकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। भंडारा के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने भंडारा में आए हुए सभी साधु-संतों को अंगवस्त्र के साथ दक्षिणा देकर विदाई करते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में भंडारे में आए हुए लोगों की आंखों की जांच भी की गई।पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने ब्रह्मलीन संत सियाराम दास महाराज जी के जीवन और त्याग को याद करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने हेतु अपील किया।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।भंडारे में प्रमुख रूप से संत बिजयी दास महराज,संत सीकड़ बाबा, संत हरीदास महराज,कन्हैया लाल राजभर,मनीष सिंह,विवेक यादव, गोपाल यादव,ओपी पटेल, जितेंद्र यादव, राजेश यादव,अमलेश पटेल, रामप्रकाश पटेल,पखंडी बिंद,सुदामा यादव, मुन्ना मौर्या,दयाशंकर राजभर ,रंजीत पटेल, रेवती रमन पटेल, गिरजा शंकर राजभर आदि लोग शामिल रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 100