खड़े डंफर में भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रोहनिया। पंडितपुर बाईपास रोड पर बीती रात में खड़े डंफर में बाइक सवार पीछे से भिड़ गए। हादसे में मिशाल गुप्ता निवासी रमरेपुर पहड़िया तथा बिरना धानापुर चंदौली निवासी सूरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार सड़क किनारे खड़े डंफर को देख नहीं पाए और पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और डंफर को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि खड़े डंफर में बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बिना संकेत के खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चालकों से पार्किंग-लाइट लगाने की अपील की है। रात में अंधेरे के कारण ऐसे में वाहन दिखाई नहीं देते जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।








Users Today : 1
Users Yesterday : 100