जक्खिनी महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजातालाब।जक्खिनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य संतोष सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि श्याम कुमार, उप जिलाधिकारी भदोही एवं प्राचार्य संतोष सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने मंगलाचरण, सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत बैज, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। क्रीड़ा प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने समारोह की कार्ययोजना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्याम कुमार ने कहा कि खेलकूद जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य, व्यक्तित्व निर्माण व कौशल विकास कर बेहतर करियर की ओर उन्मुख करता है। छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्राचार्य संतोष सिंह ने कहा कि आप सबमें प्रतिभा छिपी है, उसे पहचानकर निखारने की आवश्यकता है। अनुशासन और टीम भावना से खेलने पर व्यक्तित्व विकास होगा और सफलता मिलेगी। प्रथम दिवस पर 800 मीटर दौड़ में प्रभात मौर्या प्रथम, दिवाकर द्वितीय, ज्योतेश्वर तृतीय रहे। 200 मीटर में तृषा मिश्रा प्रथम, कशिश मिश्रा द्वितीय, करिश्मा तृतीय रहीं। लंबी कूद में दीपक प्रजापति प्रथम, आलोक यादव द्वितीय, अभिशान्त तृतीय रहे। छात्राओं की लंबी कूद में झूमा यादव प्रथम, करिश्मा द्वितीय, शालू पाल तृतीय रहीं। गोला प्रक्षेप में शालिनी यादव प्रथम, सपना मिश्रा द्वितीय, संजना तृतीय रहीं। छात्रों के गोला प्रक्षेप में प्रभात मौर्या प्रथम, विनय शुक्ला द्वितीय, अभिशान्त तृतीय रहे। विजेताओं को मेडल तथा पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालन प्रभात कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद-ज्ञापन सुनील कुमार ने दिया। इस अवसर पर कैरोकांत उजाला, वेद प्रकाश दुबे, कमलेश कुमार सिंह, योगेश चंद्र पटेल, आनंद सिंह, अवनीश चंद्र, कैलाश राम तथा शशि प्रभा गौतम समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








Users Today : 1
Users Yesterday : 100