जनसंख्या कैटेगरी में शहरों की रैकिंग
*- 10 लाख से अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश के कुल 2 शहर टॉप 10 में शामिल हुए हैं।
*- 10 लाख से अधिक आबादी वाले प्रदेश के 8 शहरों को टॉप 100 स्वच्छ शहरों की लिस्ट में जगह मिली है।
*- 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में यूपी के 13 शहरों को टॉप 100 में स्थान मिला है।
*- 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में प्रदेश के 7 शहरों को टॉप 100 में स्थान मिला है।
*- 20 हजार से 50 हजार तक की आबादी वाले शहरों में प्रदेश के 5 नगरों को टॉप 100 में स्थान मिला है।
*- इस प्रकार प्रदेश के दो शहर टॉप 10 में जबकि कुल 33 शहर टॉप 100 में स्थान प्राप्त करने में सफल हुए हैं।
2023-24 और 2024-25 में तुलना
*- वाटर+ कैटगरी यूएलबी में 2023-24 में प्रदेश के केवल दो शहर शामिल थे, जबकि 2024-25 में इनकी संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जोकि 700 प्रतिशत की वृद्धि है।

*- वहीं ओडीएफ++ स्टेटस यूएलबी में 2023-24 में 129 शहर थे, जो इस बार 161 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 337 हो चुके हैं।
*- 5 स्टार जीएफसी रेटिंग में 2023-24 में केवल एक शहर नोएडा ही शामिल था, जबकि इस बार 5 शहरों को इसमें शामिल किया गया है। यह 400 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
*- टोटल जीएफसी सर्टिफिकेशन में यूपी के 65 शहर 2023-24 में दर्ज थे, इस बार इनकी संख्या 28 प्रतिशत वृद्धि के साथ 84 हो चुकी है।
*- एक स्टार जीएफसी रेटिंग में भी यूपी के 56 शहर 2023-24 में दर्ज किये गये थे, इस बार इनकी संख्या में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह संख्या 70 शहरों तक पहुंच गई है।
गार्बेज फ्री सिटी
*- 7 स्टार रेटिंग में प्रदेश का 1 शहर लखनऊ।
*- 5 स्टार रेटिंग में प्रदेश के 5 शहर आगरा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद और प्रयागराज।
*- 3 स्टार रेटिंग में प्रदेश के 6 नगरीय निकाय।
*- 1 स्टार रेटिंग में प्रदेश के 70 नगरीय निकाय शामिल किये गये हैं।
*- प्रदेश के कुल 83 शहरों को गार्बेज फ्री सिटी के अंतर्गत विभिन्न रैंकिंग प्राप्त हुई है।
वॉटर+ कैटगरी में मिली उपलब्धि
*- प्रदेश के 13 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन शामिल किये गये हैं, नोएडा को भी इसमें शामिल किया गया है।
*- बिजनौर और शमशाबाद नगर पालिका को भी इस रैंकिंग में शामिल किया गया है।








Users Today : 18
Users Yesterday : 9