नौगढ़ बीआरसी पर “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न
नौगढ़।
ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नौगढ़ में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम कनौजिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। इसी क्रम में बीआरसी नौगढ़ पर ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित पांच मेधावी बच्चों को ट्रॉफी, कॉपी, पेन एवं पेंसिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुजीत सिंह ने बीआरसी परिसर में सीसी रोड निर्माण की घोषणा करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में शिक्षकों से अपील की कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, जिससे सुदूर वनांचल क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने मुख्य अतिथि के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह, नोडल संकुल आलोक तिवारी, एआरपी संजीव सिंह, अशोक कुमार,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह ,प्रधानाध्यापक लालजी भारती, सहायक अध्यापक अजीत उपाध्याय, अनुदेशक, शिक्षामित्र सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








Users Today : 4
Users Yesterday : 9