Home » उत्तर प्रदेश » GST 2.0 से आम आदमी को मिलेगी राहत – हंसराज विश्वकर्मा

GST 2.0 से आम आदमी को मिलेगी राहत – हंसराज विश्वकर्मा

GST 2.0 से आम आदमी को मिलेगी राहत – हंसराज विश्वकर्मा

 

रोहनिया।भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में शनिवार को विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जीएसटी संशोधन अभियान के अंतर्गत आयोजित रोहनिया विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कम किए गए जीएसटी से आम आदमी में होने वाले राहत व लाभ के बारे में सबको जागरूक करने हेतु अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का संचालन जीएसटी संयोजक जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान ने की।इस दौरान मुख्य रूप से जिला सह संयोजक दीप सिंह, राजीव वर्मा पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा ज्योति सोनी, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, प्रवीण सिंह, संजय सोनकर, पवन सिंह, सुरेश सिंह, विनोद पटेल, प्रवेश पटेल मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, आलोक पांडेय, प्रदीप प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विजय राज यादव, यूसुफ ख़ान एवं ओमप्रकाश प्रियदर्शी आदि लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।