February 11, 2026 4:03 pm

Home » Uncategorized » उपजिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

उपजिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

वाराणसी उपजिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

 

राजातालाब। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिंनसिनवार ने शनिवार को राजातालाब तहसील पर क्षेत्र के आए हुए लोगों की सड़क,नाली, खड़ंजा, चकरोड पर अवैध कब्जा, पेंशन,आवास सहित अन्य विभिन्न फरियाद को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कल 97 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 12 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसीपी अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *