Home » राजनीति » चाय पार्टी के बहाने सोशल मीडिया पर चल रहे कयास को भाजपा नेताओं ने किया दरकिनार

चाय पार्टी के बहाने सोशल मीडिया पर चल रहे कयास को भाजपा नेताओं ने किया दरकिनार

 

 चाय पार्टी के बहाने  सोशल मीडिया पर चल रहे  कयास  को भाजपा नेताओं ने किया दरकिनार

 

वाराणसी के सोशल मीडिया पर चल रहे कथित वायरल वीडियो को विवाद का जड़ बताने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा मारते हुए आज वाराणसी के वायरल वीडियो में मतभेद बताने वाले दोनों भाजपा नेताओं ने लहुराबीर चौराहे पर चाय पार्टी के बहाने मतभेद के सारे कयासों दरकिनार कर दिया आज भाजपा नेता डॉ नीलकंठ तिवारी और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री  रविंद्र  जायसवाल ने मंच पर एक दूसरे को अपमानित करने की बात करने वालों को जवाब देते हुए
कहा कि हम दोनों का रिश्ता बहुत ही पुराना ही नहीं बल्कि पारिवारिक और आत्मीयता का है! हम लोग राजनीति में एक दूसरे के सहयोगी है डॉक्टर नीलकंठ तिवारी जब छात्र राजनीति में सक्रिय थे तो रविंद्र जायसवाल ने बताया मैं उनको छात्र राजनीति से लेकर कचहरी की राजनीति में भी अपनी पूरी मदद किया करता था साथ जब मैं उतरी का चुनाव लड़ता था तो डॉक्टर नीलकंठ तिवारी मेरे चुनाव के संयोजक थे इसलिए यह जो मंच पर सम्मान देने की बात आई तो मैं नीलकंठ तिवारी को कहा की आप मुझे भी क्या सम्मानित करेंगे मैं तो आपको भी सम्मानित करना चाहता हूं इसलिए मैंने उन्हें का दुपट्टा उनको पहना दिया था और फिर नीलकंठ तिवारी ने वह दुपट्टा मुझे वापस पहना दिया हम लोगों का एक दूसरे के प्रति काफी आत्मीयता है और यह सब कांग्रेस की एक सोची समझी साजिश के तहत दुष्प्रचार किया गया है
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।