Home » liveup » मासिक बैठक के दौरान डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि को सफल बनाने हेतु किया आह्वाहन

मासिक बैठक के दौरान डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि को सफल बनाने हेतु किया आह्वाहन

मासिक बैठक के दौरान डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि को सफल बनाने हेतु किया आह्वाहन

आगामी पंचायत की चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण व बूथ गठन पर जोर

 

 

रोहनिया।कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित रोहनिया विधानसभा की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं रोहनिया विधानसभा प्रभारी मेघनाथ पटेल तथा विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आगामी 17 अक्टूबर को जौनपुर जिला के मडियाहू रामलीला मैदान में होने वाले पार्टी के संस्थापक यशकायी डॉ सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आह्वाहन तथा पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने हेतु अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण कराना तथा आगामी पंचायत की चुनाव में अपने पार्टी के चिन्हित प्रत्याशियों की बढ़चढ़ कर सहयोग कर जीत हासिल करने हेतु अपील करते हुए संगठन विस्तार करने पर विशेष जोर दिया।बैठक के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि सेक्टर तथा बुथ अध्यक्षों की मदद से हमने अब तक 400 लोगों को अपना दल एस पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। बैठक के अंत में रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच संत राज पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह, जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष पंचायत मंच अनिल पटेल, डॉ सुनीता पटेल, श्याम बली पटेल, आदर्श कुमार वर्मा, गोविंद पटेल आईटीसेल, प्रधान श्रीनाथ पटेल, मास्टर राम सकल पटेल, चंद्रशेखर पटेल ईत्यादि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।