Home » liveup » नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों की गयी निःशुल्क जांच, चयनित 34 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों की गयी निःशुल्क जांच, चयनित 34 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

नेत्र परीक्षण शिविर में 85  लोगों की गयी निःशुल्क जांच, चयनित 34  मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को आशा ट्रस्ट के भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 85 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 34 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी।  अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार  को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा ।
नेत्र परीक्षण शिविर में आर जे अस्पताल की टीम में सामुदायिक आउटरीच टीम के गणेश, ईशा, सुजीत और अरविन्द ने नेत्र परीक्षण किया ।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई अस्पताल और आशा ट्रस्ट के सौजन्य से ऐसे शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आशा ट्रस्ट केंद्र पर आयोजित किये जाते रहेंगे जिससे क्षेत्र के सभी जरूरतमंद और गरीब लोगों को मोतियाबिंद से निजात मिल सके । इस केंद्र पर अगला शिविर 26 नवम्बर  को लगेगा ।
शिविर के आयोजन में  प्रदीप सिंह, राजकुमार पटेल, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, सौरभ चन्द्र, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।