70% से अधिक मतदान वाले बूथ अध्यक्ष होंगे सम्मानित
**********
वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का स्नेह मिलन कार्यक्रम 14 दिसंबर को
**********
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल होंगे मुख्य अतिथि
*********
1913 बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, जनप्रतिनिधि व पार्षद होंगे शामिल
**********
व्यवस्था को 22 विभागों में बांटकर किया गया सुदृढ़ प्रबंधन
**********
वाराणसी 13 दिसंबर:– वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आगामी 14 दिसंबर, रविवार को अपराह्न 3 बजे से केंटोमेंट स्थित होटल डी-पेरिस में आयोजित किया गया है ।
इस कार्यक्रम में 2024 लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों वाराणसी दक्षिणी, उत्तरी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी के कुल 1913 बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्षद भाग लेंगे।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, ऐसे 116 बूथ अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तथा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज सायंकाल केंटोमेंट क्षेत्र स्थित होटल डी-पेरिस में व्यवस्था टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम में अपेक्षित श्रेणी की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को 22 विभागों में विभाजित किया गया है, जिनमें रजिस्ट्रेशन, मंच व्यवस्था, सिटिंग व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, मीडिया सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में पूर्व विधायक जगदीश पटेल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, संतोष सोलापुरकर, आलोक श्रीवास्तव, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, अशोक पटेल, जेपी दूबे, अशोक जाटव, कुसुम पटेल, रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, चंद्रशेखर उपाध्याय, संदीप केशरी, आशुतोष पाल, रजत जायसवाल, मधुप सिंह, पंकज चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 21
Users Yesterday : 9