Home » Uncategorized » वन विभाग द्वारा प्रतिबंधित पक्षियों के साथ तीन तस्करो कोकिया गिरफ्तार

वन विभाग द्वारा  प्रतिबंधित पक्षियों के साथ  तीन तस्करो कोकिया  गिरफ्तार

 वन विभाग द्वारा  प्रतिबंधित पक्षियों के साथ  तीन तस्करो कोकिया  गिरफ्तार वन एवं वन्यजीव विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा निरंतर वन्य जीवों के अवैध शिकार पर प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में वाराणसी मण्डल के वन संरक्षक, वाराणसी वृत्त, वाराणसी के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी व एस0टी0एफ0  द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अन्तर्राज्यीय गिरोह को विगत रात्रि भारी मात्रा में प्रतिबन्धित प्रजाति के पक्षियों के साथ गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह का सरगना मो0 सलीम उम्र 53 वर्ष, मो0 नासीद उम्र, 19 वर्ष तथा आफताब उम्र 25 वर्ष पता पटना बिहार के निवासी है, जो भारी मात्रा में प्रतिबन्धित प्रजाति के पक्षियों को वन क्षेत्रो से शिकारियों से खरीद फरोख कर शहरो में सप्लाई करते है।

दिनांक-19.10.2026 को रात्रि 11ः30 बजे गोलगड्डा वाराणसी के पास प्रतिबन्धित प्रजाति के पक्षियों का अवैध व्यापार के दौरान वाराणसी वन रेन्ज प्रभारी, श्री राजकुमार गौतम, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, वाराणसी, श्री राहुल बलवन्त, वन रक्षक, व श्रीमती अल्का चौरसिया वन रक्षक, द्वारा एस0टी0एफ0टी0 की संयुक्त टीम के साथ उक्त स्थल पर तत्काल पहुच कर पाया गया कि गोलगड्डा वाराणसी के पास पिकअप संख्या-ठत्01ब्च्2889 द्वारा भारी मात्रा में प्रतिबन्धित प्रजाति के पक्षियों का अवैध व्यापार किये जाने प्रयास किया जा रहा था, किन्तु वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त वाहन सहित तीन अभियुक्त के साथ 07 अदद लोहे के जाली/पिजड़ा एवं 02 अदद झोला में भरकर रखा पक्षी पाया गया जिसकी गणना करने पर 60 अदद जीवित एलेक्जेंड्रिन तोता तथा 590 अदद जीवित तोता कुल-650 अदद प्रतिबन्धित प्रजाति के पक्षी पाये गये। छापेमारी के दौरान पकडे गये तीन अभियुक्तो में से पिकअप चालक मो0 समीम पुत्र मो0 नईम पता-अरफाबाद, कालोनी, मीर साकीर टोली उर्दू हाईस्कूल गुलजारबाग, आलमगंज, पटना बिहार व मो0 नासीर पुत्र मो0 सलीम पता-मीर साकीर टोली उर्दू हाईस्कूल गुलजारबाग, आलमगंज, पटना बिहार एवं आफताब पुत्र अनवर आलम, पता-मिस्का टोली गुलजारबाग, आलमगंज, पटना बिहार के साथ पिकअप को प्रतिबन्धित प्रजाति के पक्षियों का अवैध व्यापार करते हुए गिरफ्तार कर अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछ-ताछ के दौराना ज्ञात हुआ की उक्त पक्षियों को मिर्जापुर एवं चन्दौली के जंगलो से खरीद कर लाया गया है।
बरामदशुदा पक्षी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा-2, 9, 39, 48 (ठ) 48(ख) (प्ट), 50, एवं 51 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को दिनांक-20.11.2026 की प्रातः न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *