विद्योतमा साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होंगी पायल लक्ष्मी सोनी
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका पायल लक्ष्मी सोनी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘विद्योतमा साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 11 जनवरी को महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुरस्कृत धनराशि प्रदान की जाएगी।

यह सम्मान स्वर्गीय सुशीला भगवंत राव पिसे की स्मृति में प्रदान किया जाएगा। चयन समिति ने यह सम्मान पायल लक्ष्मी सोनी के काव्य – संग्रह “एक सांस सबके हिस्से से” के लिए प्रदान किए जाने की घोषणा की है, जिसमें समकालीन सामाजिक सरोकार, स्त्री चेतना और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक प्रस्तुतीकरण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पायल लक्ष्मी सोनी विगत दो दशकों से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक उनकी अनेक पुस्तकें,लेख प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें साहित्यिक जगत में विशेष सराहना मिली है। इससे पूर्व उनकी पुस्तक “राष्ट्रमंथन” को माँ सरस्वती ज्ञानपीठ पुरस्कार, मेरठ से सम्मानित किया जा चुका है।
विद्योतमा साहित्य फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को समर्पित है। पायल लक्ष्मी सोनी को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके साहित्यिक अवदान का सम्मान है, बल्कि समकालीन हिंदी साहित्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।








Users Today : 14
Users Yesterday : 9