तबला सम्राट पद्मविभूषण पं. किशन महाराज की स्मृति में
वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा भव्य भारतीय शास्त्रीय संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह
प्रेस विज्ञप्ति
वाराणसी।
तबला सम्राट पद्मविभूषण पं. किशन महाराज की पुण्य स्मृति एवं उनकी सांगीतिक विरासत को समर्पित भारतीय शास्त्रीय संगीत की भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से किया जा रहा है। यह आयोजन पं. किशन महाराज फाउंडेशन एवं क्लाउन टाइम्स मीडिया संस्था के सहयोग से संपन्न होगा।

यह विशेष आयोजन क्लाउन टाइम्स मीडिया संस्था के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो पं. किशन महाराज की स्नेह छाया में वर्षों से पत्रकारिता, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही है।
कार्यक्रम विवरण
यह कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 को हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड, वाराणसी में आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पं. किशन महाराज को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।








Users Today : 16
Users Yesterday : 128