March 31, 2026 1:28 am

Home » Uncategorized » मनबढ़ बदमाशो ने घर में तोड़फोड़ कर लूट लिया मोबाइल व रूपया

मनबढ़ बदमाशो ने घर में तोड़फोड़ कर लूट लिया मोबाइल व रूपया

बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के ग्राम रूकुनपुरा में शुक्रवार की रात में दर्जनो की संख्या में मनबढ़ बदमाशों ने परचून के दुकानदार मुरली गोंड के घर में घुसकर असलहा लहराते हुए जानलेवा हमला कर घर में तोड़फोड़ कर मोबाइल फोन व नकदी रूपया पन्द्रह सौ लूट लिया। पीड़ित ने थाना पर तहरीर दिया तो पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में लेकर अनावश्यक दबाव बनाने लगी।
पीड़ित मुरली गोंड का आरोप है कि बीती रात श्रवन साहनी, पवन कुमार, गोलू साहनी, अमन साहनी, विनोद साहनी सहित पन्द्रह की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने असलहा, लाठी-डंडा व तलवार लहराते हुए जानलेवा हमला कर दिया किसी तरह से भागकर अपना जान बचाया गया। उनका आरोप है कि मनबढ़ बदमाशों ने घर का सामान तोड़फोड़ दिया और घर में रखा रूपया पन्द्रह सौ और मोबाइल फोन लूट कर हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गये। क्षेत्र में आतंक व्याप्त है, घटना से पीड़ित व पीड़ित का परिवार काफी दहशत में है। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर पर दिया तो कोई सुनवाई नही की गयी। शिकायत से क्षुब्ध मनबढ़ बदमाशो ने पुन: पीड़ित के घर पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दिया। भयभीत पीड़ित ने थाना पर गुहार लगाया तो प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित को ही कई घण्टे तक हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से कोई पूछताछ नही किया और न ही रूपया व मोबाइल फोन ही बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण में लूट नही हुई है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *