March 7, 2026 3:28 pm

Home » liveup » अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे को गले लगाकर दी होली की हार्दिक बधाई,मेला में ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़

अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे को गले लगाकर दी होली की हार्दिक बधाई,मेला में ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़

ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर  जमकर उड़े अबीर गुलाल

अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे को गले लगाकर दी होली की हार्दिक बधाई,मेला में ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़

 

रोहनिया।ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। जिसके दौरान मोहनसराय चौराहे पर युवाओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते व अबीर गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर मोहनसराय गांव का भ्रमण करते हुए होली की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान युवाओं द्वारा गांव में जगह-जगह डीजे पर फगुआ गीतों का आनंद लेते हुए भाँग ठंडई का भी लुफ्त उठाया।युवाओं ने हुडदंगई में एक दूसरे का कपड़ा फाड़ होली भी खेला। शाम को ग्रामीण तरह-तरह की विभिन्न प्रकार के बने पकवान व गुझियों के साथ स्वागत करते हुए अबीर गुलाल लगाकर महिलाओं ने भी एक दूसरे को गले लगाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। इसके अलावा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली त्यौहार पर करनाडाड़ी बाईपास व महगांव तथा वीरभानपुर गांव में मेला का भी आयोजन किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *