March 8, 2026 11:31 am

Home » liveup » होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है -विधायक डॉ सुनील पटेल

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है -विधायक डॉ सुनील पटेल

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है -विधायक डॉ सुनील पटेल

होली मिलन समारोह में विधायक ने खेली जमकर होली,एक दूसरे को गले लगा कर दी होली की हार्दिक बधाई

 

रोहनिया- रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय कनेरी स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने अबीर गुलाल के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाते हुए आपस में गले लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी।

 

 

होली मिलन समारोह में रोहनिया विधायक सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण रंगों से सराबोर हो गये।रोहनिया विधायक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम,सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है जो समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करता है इसलिए हम सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर होली मनाना चाहिए।कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों ने गुझिया का भी लुफ्त उठाया।कार्यक्रम का संचालक जेपी पटेल ने किया।होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवामंच मानस सिंह,विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राकेश यादव, श्यामबली पटेल, जेपी पटेल,अनीता पटेल, महेंद्र शर्मा, दिग्विजय यादव सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *