काशीवासियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर हिन्दू नववर्ष का किया स्वागत

वाराणसी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर काशीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्रातः 9:00 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का स्वागत किया।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी उपस्थित जनों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी तथा देश, समाज और विश्व के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हरेंद्र कुमार राय (सदस्य, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक जागरूकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है। उन्होंने उपस्थित हिंदू समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।








Users Today : 4
Users Yesterday : 60