रोटरी क्लब 3120 काशी में आयोजित करेगा क्रिकेट क्रिकेट कामहाकुम्भ 1 अप्रैल होगा शुभारम्भ
काशी में क्रिकेट का महाकुंभ: 1 अप्रैल से रोटरी प्रीमियर लीग।
,खेल के साथ सेवा का अनूठा संगम।

वाराणसी, धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी अब खेल और सामाजिक सरोकार के भव्य संगम की साक्षी बनने जा रही है। शहर के सबसे पुराने रोटरी क्लब ‘रोटरी क्लब बनारस’ द्वारा ‘ओमेगा प्लस RPL 3120 (Rotary Premier League)’ का आयोजन 1 से 5 अप्रैल 2026 तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में किया जाएगा। यह आयोजन स्वर्गीय डॉ. नंद लाल अग्रवाल की स्मृति को समर्पित है।

टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 अप्रैल को शाम 5 बजे सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और मैच प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तथा शाम 6 बजे से खेले जाएंगे। लीग मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 12-12 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार और सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विजय जायसवाल ने बताया कि यह लीग केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को मंच देने, खेल भावना को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। यह आयोजन प्रधानमंत्री के ‘खेलो इंडिया’ विजन को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा।
पूर्व खिलाड़ियों का होगा सम्मान
4 अप्रैल को देश के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उनके योगदान का सम्मान किया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 5 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसके बाद रात में भव्य अवॉर्ड समारोह आयोजित होगा। इसमें विजेता-उपविजेता टीमों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को सम्मानित किया जाएगा।
नारी शक्ति को समर्पित विशेष मैच
5 अप्रैल को महिलाओं के लिए एक विशेष मैच आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
सेवा का भी संकल्प
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक सेवा भी है। रोटरी क्लब बनारस द्वारा लगभग 500 दिव्यांगजनों को निःशुल्क चिकित्सीय सहायता और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यह लीग समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगी। वहीं चेयरमैन मनीष पांडेय और मुख्य सलाहकार आलोक पारिख ने इसे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करने की योजना साझा की।
रोटरी क्लब बनारस ने शहर के सभी खेल प्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।








Users Today : 15
Users Yesterday : 128