Home » उत्तर प्रदेश » प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी के चुनाव परिणाम घोषित डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव एवं डॉ. अतुल कुमार सिंह वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित वाराणसी ।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी के चुनाव परिणाम घोषित डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव एवं डॉ. अतुल कुमार सिंह वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित वाराणसी ।

4प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी के चुनाव परिणाम घोषित
डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव एवं डॉ. अतुल कुमार सिंह वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ. एन.पी. सिंह द्वारा नामित चुनाव अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय राय ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के परिणाम मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को घोषित किए।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, सचिव पद पर डॉ. अमित सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. कार्तिकेय सिंह, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. हेमंत सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सारिका राय, वित्त सचिव पद पर डॉ. अतुल कुमार सिंह, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद पर डॉ. विनय कुमार मिश्रा तथा संपादक पद पर डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित पीएमएस 2020 सेवा नियमावली में संशोधन, समय से पदोन्नति तथा समयबद्ध SACP लागू कराने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी से समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता के आधार पर शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एस.एस.पी.जी. कबीर चौरा, डी.डी.यू. पांडेयपुर, एल.बी.एस. रामनगर सहित अन्य सरकारी चिकित्सालयों से विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी संगठन से जोड़ा जाएगा।

सचिव डॉ. अमित सिंह ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के साथ जिला पीएमएस संघ की नियमित त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा कर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनके शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

वित्त सचिव डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि संघ के कार्यों में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। संगठन हित से जुड़े कार्यों के लिए पारदर्शिता के साथ वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

महिला उपाध्यक्ष डॉ. सारिका राय ने कहा कि महिला चिकित्सकों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संगठन के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन एवं सहयोग के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. संजय राय
चुनाव अधिकारी
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, वाराणसी
मो.: 94152 25999

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *