विकसित भारत के निर्माण में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका पर मंथन, सामाजिक शक्ति समागम का भव्य आयोजन

वाराणसी।दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सामाजिक शक्ति समागम का भव्य आयोजन श्री गणेश वर्णी दिगंबर जैन संस्थान नरिया में किया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित भारत के निर्माण में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका रहा। समागम में वाराणसी की लगभग सभी प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया रहे, अध्यक्षता दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन प्रो. जगदीश राय ने की। इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रमुख संयोजक डॉ. उत्तम ओझा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. के.के. सिंह, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के चेयरमैन दया शंकर मिश्रा, भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमित राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भगवान दास फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, काशीयाना फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित अंकुर सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने में सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर सकते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में संगठनों के योगदान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया, अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. जगदीश राय ने कहा कि संगठनों के बीच सहयोग और संवाद सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। समागम ने सामाजिक संगठनों को साझा मंच पर लाकर संवाद और सहयोग की नई संभावनाओं को मजबूत किया। अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों व प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।








Users Today : 99
Users Yesterday : 125