April 1, 2026 1:31 am

Home » varanasi » एयरटेल ने नेक्स्ट्रा में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की

एयरटेल ने नेक्स्ट्रा में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की

एयरटेल ने नेक्स्ट्रा में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की

नई दिल्ली : भारती एयरटेल (एनएसई: भारती एयरटेल)ने घोषणा की है कि अल्फा वेव ग्लोबल, कार्लाइल (नैस्डैक: सीजी) और एंकरेज कैपिटल अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से नेक्स्ट्रा डेटा लिमिटेड (“नेक्स्ट्रा”) में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेंगे। नेक्स्ट्रा, एयरटेल की सहायक कंपनी है जो डेटा सेंटर के कारोबार में काम करती है। इस निवेश का उद्देश्य पूरे भारत में नेक्स्ट्रा के नेटवर्क का विस्तार करना और इसकी वृद्धि को तेज करना है। इस निवेश दौर में एयरटेल भी भागीदारी करेगी।

 

इस समझौते के तहत अल्फा वेव ग्लोबल 435 मिलियन अमेरिकी डॉलर, कार्लाइल 240 मिलियन अमेरिकी डॉलर और एंकरेज कैपिटल 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से करेंगे। शेष रकम का निवेश एयरटेल द्वारा किया जाएगा। निवेशकों की अंतिम हिस्सेदारी डील पूरी होने के बाद होने वाले अंतिम समायोजनों पर निर्भर करेगी। नेक्स्ट्रा में एयरटेल का नियंत्रणकारी हिस्सा बना रहेगा। यह सौदा भारत में नियामक अनुमोदनों के अधीन है।

नेक्स्ट्रा, भारत की पहली डेटा सेंटर कंपनी है जिसने प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, ऊर्जा दक्षता और स्वचालित संचालन के लिए बड़े पैमाने पर एआई का इस्तेमाल किया है। नेक्स्ट्रा इस फंड से मिली राशि का उपयोग अपनी विकास योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए करेगी। इसकी योजना अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ाने और अपनी सेवाओं के पोर्टफोलियो का विस्तार करने की है, ताकि यह पूरे देश में एंटरप्राइज़, हाइपरस्केलर और सरकारी संगठनों की बदलती ज़रूरतों को पूरा कर सके।

भारत का डेटा सेंटर सेक्टर इस समय तेजी से बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह है कंपनियों में तेजी से हो रहा डिजिटल बदलाव, क्लाउड सेवाओं का बढ़ता इस्तेमाल और हाइपरस्केलर्स की ओर से बढ़ती मांग। सेविल्स इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का डेटा सेंटर बाज़ार 2024 से 2030 के बीच लगभग 21 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। इससे इसकी आईटी क्षमता बढ़कर लगभग 3,400 मेगावॉट तक पहुँच जाएगी।

एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, “नेक्स्ट्रा में हमने भारत के सबसे आधुनिक और टिकाऊ डेटा सेंटर नेटवर्क में से एक बनाया है, जिसे एंटरप्राइज़, हाइपरस्केलर और सरकार की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आज लगभग 300 मेगावॉट की क्षमता के साथ हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में इसे बढ़ाकर 1 गीगावॉट तक ले जाना है और लगभग 25 प्रतिशत बाज़ार हिस्सेदारी हासिल करना है।”

उन्होंने बताया, “वैश्विक निवेशकों और टेक्नोलॉजी लीडर्स के साथ रणनीतिक साझेदारियाँ हमारे ग्रोथ रोडमैप का मुख्य हिस्सा हैं। ये साझेदारियाँ हमें अपने विस्तार को तेज करने, विश्वस्तरीय विशेषज्ञता का लाभ उठाने और बड़े पैमाने पर अगली पीढ़ी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान उपलब्ध कराने में सक्षम बनाती हैं। मज़बूत बाज़ार मांग को देखते हुए हम निवेश बढ़ाने और भारत को एक अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कार्लाइल इंडिया एडवाइजर्स के पार्टनर कपिल मोदी ने कहा, “हमने एयरटेल के साथ एक मज़बूत साझेदारी की है और हमारा मानना है कि नेक्स्ट्रा भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से मिलने वाले लंबे समय के फ़ायदों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी ने अपनी क्षमताओं का विस्तार करने, ग्राहकों के साथ संबंधों को मज़बूत करने और एक स्केलेबल प्लेटफ़ॉर्म बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। हम एयरटेल और नेक्स्ट्रा की मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि कंपनी को भारत के सबसे बड़े डेटा सेंटर प्लेयर्स में से एक बनाया जा सके।”

अल्फा वेव ग्लोबल के सह-संस्थापक और सीआईओ रिक गेर्सन ने कहा, “अल्फा वेव का खास ध्यान एआई-फ़र्स्ट बिज़नेस की पहचान करने और उन्हें समर्थन देने पर है, इसमें एंथ्रोपिक, ओपनएआई, सेरेब्रास, स्पेसएक्स, एक्स.एआई, रैम्प, कॉग्निशन और लॉन्ग लेक मैनेजमेंट शामिल हैं। हम श्री सुनील मित्तल और भारती ग्रुप के साथ साझेदारी करके बहुत उत्साहित हैं। यह एक ऐसा ग्रुप है जिसकी पहचान बेहतरीन नेतृत्व और संस्थागत निवेशकों के साथ बड़े पैमाने पर काम करने के शानदार रिकॉर्ड से होती है। नेक्स्ट्रा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर व्यवसाय बनने की ओर अग्रसर है।”

अल्फा वेव ग्लोबल के को-फाउंडर नवरोज़ डी. उदवाडिया ने कहा, “भारत के सामने एआई के क्षेत्र में बड़ा अवसर है। भारतीय पहले से चैट जीपीटी, क्लॉड और अन्य एआई प्लेटफॉर्म्स पर सार्थक रूप से सक्रिय हैं। इससे डेटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसलिए भारत में डेटा सेंटर क्षमता में तेज़ी से बढ़ोतरी होगी, जिससे हाइपरस्केलर और एलएलएम की ज़रूरतें पूरी की जा सकेंगी।”

नई दिल्ली में मुख्यालय वाली नेक्स्ट्रा पूरे भारत में 14 बड़े कोर डेटा सेंटर और 120 से अधिक एज फ़ैसिलिटीज़ संचालित करती है। यह को-लोकेशन, क्लाउड इंफ़्रास्ट्रक्चर, मैनेज्ड होस्टिंग, डेटा बैकअप, डिज़ास्टर रिकवरी और एज कंप्यूटिंग जैसी सेवाएँ प्रदान करती है। पुणे में इसकी एक अत्याधुनिक सुविधा है और यह चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में एआई-रेडी अतिरिक्त कैंपस भी विकसित कर रही है। नेक्स्ट्रा ने हाल ही में गूगल के साथ मिलकर एक गीगावाट-स्तर का एआई डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए साझेदारी की है, इस परियोजना में 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जा रहा है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *