सिगरा स्थित पॉपुलर बाटी चोखा के मालिक और कर्मचारियों की गुंडागर्दी आई सामने, भाई बहन की जमकर पिटाई, कर्मचारियों ने सोने की चेन की भी की छिनैती नगर निगम चौकी के पुलिसकर्मी कर रहे हैं लीपा पोती
शहर के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट ‘पॉपुलर बाटी चोखा’ में रविवार रात हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। एक ओर युवती ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है, तो दूसरी ओर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने युवती और उसके साथियों पर तोड़फोड़ और ग्राहकों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
लालपुर-पाण्डेयपुर निवासी मुस्कान पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान वे लोग सिगरा स्थित रेस्टोरेंट में भोजन के लिए रुके। मुस्कान के अनुसार, जब उनकी बहन वॉशरूम गईं, तो वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
मुस्कान का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनके भाई की सोने की चेन और चांदी का चूड़ा गिर गया या छीन लिया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, रेस्टोरेंट के मैनेजर बृजेश कुमार वर्मा ने भी उसी घटना को लेकर अलग तहरीर दी है। मैनेजर के अनुसार, रात करीब 10:40 बजे मुस्कान पाण्डेय, उनके भाई मयंक पाण्डेय और दो अन्य लोग रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां मौजूद ग्राहकों से विवाद करने लगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा समझाने का प्रयास करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और रेस्टोरेंट के फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी। इस अफरा-तफरी के चलते कई ग्राहक बिना बिल चुकाए ही चले गए, जिससे रेस्टोरेंट को आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने इस तहरीर पर धारा 115(2), 352, 351(2) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दोनों मामलों की जांच सिगरा थाने के उपनिरीक्षक अभय कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। पुलिस रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।








Users Today : 32
Users Yesterday : 84