Home » उत्तर प्रदेश » आराजी लाइन क्षेत्र के विद्यालयों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

आराजी लाइन क्षेत्र के  विद्यालयों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

आराजी लाइन क्षेत्र के  विद्यालयों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को चंदन टीका के साथ माला पहनाकर किया गया स्वागत

 

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर समस्त 157 विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया एवं प्रथम दिवस को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। समस्त विद्यालयों को फूल मालाओं एवं गुब्बारों से सजाया गया तथा  नव प्रवेशी समस्त छात्र-छात्राओं का चंदन टीका एवं फूल मालाओं के साथ विद्यालय में स्वागत किया गया प्रथम दिवस पर विद्यालयों में को लोकेटेड बाल वाटिका की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ग्राम पंचायत के आशा एएनएम ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों के बाल वाटिका में तथा विद्यालय में प्रवेश करने हेतु प्रेरित किया गया। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों एवं अभिभावकों के द्वारा स्कूल चलो अभियान के बैनर के साथ रैलियां निकाली गई एवं जन समुदाय को अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश एवं नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। प्रथम दिवस पर विद्यालय में नए सत्र की निशुल्क पाठ्यपुस्तको का वितरण भी समस्त छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव के द्वारा यूपीएस भिखारीपुर एवं कन्या यूपीएस जनसा में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर तथा कॉपी पेन तथा चॉकलेट देकर स्वागत किया गया एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया खंड शिक्षा अधिकारी  द्वारा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं को अपने ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क कर 6 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों का अनिवार्य रूप से विद्यालय में नामांकन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया एवं नव प्रवेशी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय में आने के लिए प्रेरित किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।