जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान को किया रवाना
उत्तर प्रदेश में सत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर “स्कूल चलो अभियान” चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसी क्रम में चंदौली नौगढ़ तहसील से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने इस अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन का आधार है। यह बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती है।उन्हें हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार करती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक बच्चे का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया एवं उप जिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में नौगढ़ के बागी ग्राम सभा में जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की स्कूल चलो अभियान दो चरणों में पूरा किया जाएगा प्रथम अप्रैल एवं दूसरा जुलाई से शुरू किया जाएगा।इस दौरान नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में एआरपी संजीव सिंह, अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक लालजी भारती, रमाकांत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।








Users Today : 1
Users Yesterday : 66