हड़ताल पर रहे राजातालाब तहसील के अधिवक्ता
राजातालाब।दी राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे ।अधिवक्ताओं का कहना था कि शाहंशाहपुर में किसानों की 300 बीघा जमीन पर उप जिलाधिकारी राजा तालाब ने बाड़ लगाकर घेराबंदी कर दी है।अधिवक्ताओं का कहना था कि इस मामले में मुकदमा उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रयागराज में लंबित है।अधिवक्ताओं ने सारे कागजात उपजिलाधिकारी राजातालाब को उपलब्ध कराए थे लेकिन उन्होंने फोर्स लगाकर जबरिया खेत की घेराबंदी करा दी। किसानों की फसल खेत में पड़ी हुई है और बहुत सी फसले क्षतिग्रस्त भी हो गई है।
इस आशय का प्रस्ताव अधिवक्ता राजमणि सिंह और प्रभु नाथ यादव ने बार एसोसिएशन के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिस पर बार के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव सहित सभी अधिवक्ताओं की सहमति से हड़ताल किया गया।अधिवक्ताओं ने कहा कि किसानों की जमीन जबरिया नहीं छिनी जा सकती। ऐसा करना उच्च न्यायालय कीअवमानना है।






Users Today : 5
Users Yesterday : 133