April 8, 2026 4:25 am

Home » Uncategorized » पूर्व राज्यमंत्री ने चयनित डिप्टी जेलर अमन प्रजापति को सम्मानित कर दिया बधाई

पूर्व राज्यमंत्री ने चयनित डिप्टी जेलर अमन प्रजापति को सम्मानित कर दिया बधाई

पूर्व राज्यमंत्री ने चयनित डिप्टी जेलर अमन प्रजापति को सम्मानित कर दिया बधाई

 

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव में सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने प्रशासनिक सेवा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित अमन प्रजापति को उनके आवास पर पहुंचकर उनको अंगवस्त्र के साथ माला पहनाकर सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सचिन प्रजापति प्रदेश सचिव छात्र सभा अनिल यादव ,जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर, मास्टर सुजीत यादव, रंजीत पटेल, रेवती रमन पटेल, सुनील कश्यप, रामकिंकर पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *