April 8, 2026 2:30 am

Home » varanasi » नंदलाल गुप्ता के विदाई समारोह में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब

नंदलाल गुप्ता के विदाई समारोह में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब

नंदलाल गुप्ता के विदाई समारोह में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब
नौगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ शिक्षक नंदलाल गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों का सैलाब उमड़ पड़ा।
31मार्च को सेवानिवृत्त हुए नंदलाल गुप्ता ने अपने जीवन के 62 वर्षों तक शिक्षा सेवा में त्याग, समर्पण और सहयोग की मिसाल पेश की।

 


सुदूर वन क्षेत्र में कार्यरत रहते हुए भी उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन भी वे पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त नजर आए, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि यह उनका सेवा का आखिरी दिन है।
विदाई समारोह के दौरान उनके सहयोगी शिक्षक भावुक हो उठे और उनके सरल स्वभाव व व्यवहार की सराहना करते रहे। नंदलाल गुप्ता मूल रूप से धानापुर, चंदौली के निवासी हैं। उन्होंने अपनी पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय धन तुलसी, संतकबीर नगर में पाई थी। वर्ष 2013 में उच्च प्राथमिक विद्यालय लौवारी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यभार संभाला।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री विवेक सिंह ने भी उन्हें सम्मानित किया। अपने संबोधन में नंदलाल गुप्ता ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक लाल बहादुर मौर्य, विकास यादव, राजन सिंह, प्रशांत गुप्ता, ब्लॉक कोर्डिनेटर सुशील सिंह, शिक्षा मित्र संघ के मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *