रैली के माध्यम से बच्चों को नामांकन के लिए किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे “स्कूल चलो अभियान” के तहत चंदौली जनपद के नौगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रभावी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर से निकाली गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना रहा।

रैली का नेतृत्व एआरपी संजीव सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश खरवार, सहायक अध्यापक पवन त्रिपाठी एवं कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमे।
इस दौरान शिक्षकों की टीम ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। अभिभावकों को यह भी समझाया गया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर शिक्षामित्र नागेंद्र दुबे, विद्यालय के छात्र एवं ग्राम सभा के नागरिक उपस्थित रहे।






Users Today : 4
Users Yesterday : 133