Home » Uncategorized » थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

पीआ

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज दिनांक 09.04.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कंजर बस्ती, बहद ग्राम फूलपुर के पास अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए अभियुक्त अमित कुमार अग्रहरि पुत्र शोभनाथ अग्रहरि, निवासी ग्राम फूलपुर बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 44 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

 

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के जीविकोपार्जन एवं भरण-पोषण हेतु उसकी बिक्री करता था। आज वह उक्त शराब को बेचने के उद्देश्य से मौके पर खड़ा था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *