April 15, 2026 4:37 am

Home » उत्तर प्रदेश » कम्पनी रजिस्टर कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त साइबर सेल प्रतिबिम्ब टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

कम्पनी रजिस्टर कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त साइबर सेल प्रतिबिम्ब टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

कम्पनी रजिस्टर कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त साइबर सेल प्रतिबिम्ब टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के निर्देशानुसार ऑनलाइन साइबर शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण हेतु अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध महोदय एवं अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध महोदय के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध महोदय के नेतृत्व में साइबर अपराधों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही का विवरणः

प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग एवं विश्लेषण के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर चिन्हित किया गया।

उक्त नंबर के संबंध में तकनीकी जांच (CDR विश्लेषण एवं अन्य साइबर टूल्स) की गई, जिसमें उसकी लोकेशन तथा मुखबिर की सूचना से थाना लक्सा क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में प्राप्त हुई।

-सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध महोदय के नेतृत्व में गठित प्रतिबिम्ब टीम उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी, उ0नि0 आलोक कुमार यादव एवं आरक्षी अंकित कुमार गुप्ता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए होटल से जानकारी जुटाई गयी तो अभियुक्त के ट्रेन से विशाखाप‌ट्टनम के लिए निकल जाने की जानकारी हुई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18524 विशाखापटनम एक्सप्रेस के अगले पड़ाव पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी के सहयोग से अभियुक्त संदर्श किलापार्थी पुत्र मालेश्वर राव नि० बी-3, पुलिस क्वार्टर्स कोटा डिब्बा, इलुरु, आन्ध्रा प्रदेश बताया को कारण बताते हुए पूछताछ के लिए थाना लक्सा लाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा गुमराह करने का प्रयास किया गया, किन्तु सघन पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया

अभियुक्त ने बताया कि उसने SS GROUP नामक कंपनी वर्ष 2018 में रजिस्टर कराई थी, जिसे वर्ष 2023 में बंद कर दिया गया। आर्थिक लाभ हेतु बंद कंपनी के नाम पर विभिन्न जॉब पोर्टल्स पर विज्ञापन देकर ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाता था, फर्जी ऑफर लेटर जारी किए जाते थे। लैपटॉप बीमा एवं आवास शुल्क के नाम पर एडवांस धनराशि ली जाती थी।
अभियुक्त के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की जांच में महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य (फर्जी ऑफर लेटर, चैट, मेल आदि) प्राप्त हुए, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित किया गया।

 

अभियुक्त को बाद पूछताछ साइबर सेल प्रतिबिम्ब टीम व थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

कुल ठगी गई धनराशि 50000 रुपए लगभग ।

आपराधिक इतिहास-

1. 56/2026 धारा 316(2), 338, 336 (3), 340 (2) भारतीय न्याय संहिता थाना लक्सा।

2. एनसीआरपी पोर्टल पर पंजीकृत कुल शिकायतों की संख्या 13 अन्य की जानकारी की जा रही है।

बरामदगी-

1. मोबाइल फोन (आफर लेटर एवं अन्य डीजिटल शाक्ष्य)

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

साइबर सेल / प्रतिबिम्ब टीम

थाना लक्सा टीम

प्र०नि० मनोज कुमार यादव

उ0नि० प्रमोद कुशवाहा

एसएसपी हिमांशु त्रिपाठी

30नि0 आलोक कुमार यादव

आरक्षी अंकित कुमार गुप्ता

पुलिस की अपीलः

किसी भी ऑनलाइन नौकरी, निवेश, लॉटरी अथवा अन्य प्रलोभन संबंधी प्रस्तावों पर विश्वास करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

अनजान व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की धनराशि ट्रांसफर न करें।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा व्ब्ल्यू.साइबरक्राइम.गोव.इन पर शिकायत दर्ज कराएं।

मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त

अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *