April 23, 2026 4:01 pm

Home » शिक्षा » नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

वाराणसी। शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में ‘पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब’ के तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ विषय पर केंद्रित  ‘इंटर-कॉलेजिएट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजुम इस्लाम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को देश के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आयोजित प्रमुख प्रतियोगिताओं में क्विज प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता, पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का निर्माण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

 


कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. बिंदु एवं संयोजक डॉ अंशुल सिंह सहित  प्रो. मधु चौहान, प्रो. चंदना बोस, डॉ रंजीता राय एवं हर्षा सनवाल इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाओं एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्चरल क्लब के सह प्रभारी डॉ सौरभ मिश्रा, समन्वयक डॉ अनामिका मौर्य एवं  कोषाध्यक्ष श्रीमती रमा मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
महाविद्यालय की छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में अत्यंत उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *