त्रिपुरारी
डोर टू डोर फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु बीडीओ ने पंचायत सहायकों को दिया निर्देश

राजातालाब। आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के सभी पंचायत सहायको को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने डोर टू डोर जाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि आधार कार्ड लेकर चेक करने तथा जिनका फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है तत्काल वहीं पर आधार कार्ड को लेकर चेक करते हुए उनका फार्मर रजिस्ट्री बनाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अगर कोई समस्या आ रही है नाम मिसमैच है या आदेश में नाम है तो अपने क्षेत्र के लेखपाल से तत्काल संपर्क करें या हमको ग्रुप में लिखकर अवगत कराएं ताकि तहसील से समन्वय कर त्रुटि को सही कराते हुए फार्मर रजिस्ट्री बनवाया जा सके।








Users Today : 51
Users Yesterday : 29