April 25, 2026 4:05 pm

Home » liveup » सीएम ने नेपाल के बुटवल में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान

सीएम ने नेपाल के बुटवल में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान

नेपाल के पिउठान जिले में हुए हादसे में चालक समेत कुल 21लोग घायल हुए हैं। इसमें एक महिला व एक बच्ची की मौत हुई है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल मुख्य जिला अधिकारी रूपनदेही से बात कर घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है और एडीएम (एफ/आर)  सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं। मौके पर तत्काल चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस समेत दस एंबुलेंस को भेजा गया है। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखने के साथ घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिया गया है। नेपाल प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार नेपाल प्रशासन के साथ संवाद किया जा रहा है।

 


घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सीएम ने नेपाल के बुटवल में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान

सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *