April 26, 2026 5:59 pm

Home » उत्तर प्रदेश » नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपहृता सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपहृता सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपहृता सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना कोन पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई।
थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:
विनय कुमार वियार पुत्र दिनेश वियार, निवासी अठौना थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
01. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन
02. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया
03. का0 फिरोज खाँ, थाना कोन
04. म0हे0का0 अंजू वर्मा, थाना कोन

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *