April 27, 2026 3:50 am

Home » क्राइम » वाराणसी की कैंट पुलिस और एसटीएफ UP को मिली भारी सफलता लाखों के गांजे के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी की कैंट पुलिस और एसटीएफ UP को मिली भारी सफलता लाखों के गांजे के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी की कैंट पुलिस और एसटीएफ अप को मिली भारी सफलता लाखों के गांजे के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

 

यूपी एसटीएफ व कैंट पुलिस की बड़ी कार्यवाही,107 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
वाराणसी। यूपी एसटीएफ और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 107.140 किलोग्राम अवैध गांजा, एक  चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।
https://youtu.be/xZs9h4FrPSs
यह कार्रवाई 26 अप्रैल  को तड़के करीब 1:58 बजे मुखबिर की सूचना पर इमलिया घाट पुलवरिया क्षेत्र, थाना कैंट, वाराणसी में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय गिरी पुत्र मंगल गिरी, निवासी मुस्काबाद, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज (उम्र लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में संलिप्त था और वाहन के जरिए माल की ढुलाई कर रहा था। मामले में थाना कैंट में  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी के अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *